हिसार। पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने राजीव नगर से एक महिला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से 2 किलो 225 ग्राम डोडा व चूरापोस्त बरामद किया। महिला के खिलाफ एचटीएम थाना पुलिस में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा निरोधक पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि राजीव नगर की गली नंबर चार में एक महिला नशा बेच रही है। महिला पुलिस कर्मी ने शक के आधार पर एक महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 225 ग्राम डोडा व चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम 12 क्वार्टर की रहने वाली सबनम बताया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद