फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1.230 किलो गांजा सहित आरोपी महिला गिरफ्तार, 2.49 लाख रुपये ड्रग्स मनी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आजाद नगर के 33 फुटा रोड से एक महिला को 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2 लाख 49 हजार 300 रुपये की ड्रग्स मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बरंगा की रहने वाली है और जो फिलहाल विजय विहार कॉलोनी, 33 फुटा रोड पर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक सेल के जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर घर से गांजा बेचने का अवैध कारोबार करती है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर टीम ने महिला पुलिसकर्मी की सहायता से आरोपी को काबू कर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2,49,300 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई के स्रोत, गांजे की खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें