फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीमा क्लेम मामले में एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कापड़ो में टीबी से ग्रस्त मरीज की मौत को हादसा दिखाकर बीमा क्लेम हड़पने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दर्शना मृतक सुनील की मां है और जांच में वह भी क्लेम राशि हड़पने में शामिल पाई गई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मामले में 6 अप्रैल 2018 को कापड़ो निवासी सुनील की 15 लाख रुपये की बीमा कंपनी से दुर्घटना पॉलिसी खरीदी गई थी। 12 अप्रैल 2018 को उसकी मौत हादसे में दिखाकर बीमा कंपनी के पास क्लेम दावा कागजात भेजे गए। कंपनी ने 9 जून 2018 को क्लेम से संबंधित गांव में जाकर जांच की तो मृतक के पिता जोग सिंह ने उन्हें बताया कि वह खेत में काम करते वक्त गिर गया और सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद कंपनी ने 6 सितंबर को नॉमिनी के बैंक खाते में क्लेम की राशि डलवा दी थी। बाद में खुलासा होने पर नारनौंद पुलिस ने नॉमिनी कापड़ो निवासी जोग, उसके बेटे दीपक कुमार, गगनखेड़ी निवासी अजीत व पवन, उमरा निवासी सुरेंद्र व सुरेंद्र, मोठ निवासी संदीप, धर्मखेड़ी निवासी सुनील व पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. विजय स्वरूप के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था।
विज्ञापन

मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। क्लेम राशि लेने वाली मृतक की मां को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
- नायब सिंह, इकनॉमिक सेल इंचार्ज हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें