बरवाला। शहर के खरकड़ा मार्ग पर बनी एक ढाणी में यीशु मसीह के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम में सत्संग किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को धर्म परिवर्तन की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए एसडीएम बरवाला से अनुमति का पत्र दिखाया।
चौकी प्रभारी एसआई अशोक जाखड़ ने बताया कि सत्संग करने व उसमें भाग लेने का सभी को हक है। सूचना के बाद मौके पर उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे ये प्रतीत हो कि वहां पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। आयोजकों के पास एसडीएम द्वारा अनुमति पत्र मिला। उधर, प्रगतिशील संगठनों ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर क्षेत्र में धार्मिक उन्माद करवाना चाहते हैं। आमजन को ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।