फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से वीरवार देर शाम आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन, मजदूर व महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 731 से बढ़कर 734 हो गया है। इसके बाद विभाग द्वारा इन सभी संक्रमितों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

ये है संक्रमितों की हिस्ट्री
संक्रमित लैब टेक्नीशियन के कांटेक्ट से जिला अस्पताल का 35 वर्षीय एक और लैब टेक्नीशियन संक्रमित मिला है, जो शिकारपुर गांव का रहने वाला है। विभाग द्वारा संक्रमित एलटी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। दिल्ली से लौटा पटेल नगर का रहने वाला 40 वर्षीय श्रमिक संक्रमित मिला है, जिस विभाग द्वारा यादव धर्मशाला में बने कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। सेक्टर 14 की रहने वाली 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। संक्रमित महिला को यादव धर्मशाला के केयर सेंटर में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें