फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्ट ऑफ लिविंग पहले विश्व ध्यान दिवस पर कराएगा ध्यान का कार्यक्रम

Fri, 20 Dec 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 21 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद, एक ऐतिहासिक लाइव वैश्विक ध्यान का मार्गदर्शन करेंगे। स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि यह क्षण एक नई शुरुआत का प्रतीक है। ध्यान न केवल लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि यह समाज में शांति और एकता का संदेश भी देता है।
विज्ञापन

नीरज गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग हिसार की तरफ से 21 दिसंबर को दिनभर अलग-अलग स्थानों पर ध्यान आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम से हुई। राखीगढ़ी महोत्सव में ध्यान का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रातः 7 बजे देवी भवन, प्रातः 11 बजे सेवा भारती स्कूल, सत्या नगर, प्रातः 11:30 बजे सेंट्रल जेल -2, दोपहर 12 बजे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, एचएयू, दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल जेल-1, दोपहर 2 बजे न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी सकूल, सायं 3 बजे जिला कोर्ट, सायं 3:30 बजे साई, एचएयू के गिरी सेंटर, सायं 6 बजे अनुग्रह टाउनशिप, अग्रोहा में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इक साधे सब सधे विषय पर आधारित होगा ध्यान सत्र

हिसार। ओशो ध्यान उपवन में 22 दिसंबर को इक साधे सब सधे विषय पर ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस इस ध्यान सत्र में अपने भीतर को साधने के उपायों व विधियों पर चर्चा की जाएगी। ध्यान सत्र के आयोजक स्वामी संजय ने बताया कि सत्र के दौरान मां सांची ध्यान की सरल विधियों से रूबरू करवाते हुए सभी साधकों को उनका अभ्यास करवाएंगी।
विज्ञापन

स्वामी संजय ने बताया कि सतगुरु ओशो ने अपने भीतर को साधने के संदर्भ में बड़े ही सरल ढंग से समझाया है। 22 दिसंबर के ध्यान सत्र में साधकों को ओशो के संचित प्रवचन सुनने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान साधकों को जनवरी माह में लगने वाले ओशो ध्यान शिविर एवं फरवरी माह के ओशो मेडिटेशन कैंप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें