फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंपस स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के दूसरे चरण की परीक्षा आज

Fri, 20 Dec 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विज्ञान भारती हरियाणा व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए राज्यस्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज मुख्यातिथि होंगे। विज्ञान भारती के संयोजक विवेक ने बताया कि यह परीक्षा विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। सत्र 2024-25 की इस परीक्षा के प्रथम चरण में विभिन्न स्कूलों के छठी से 11 वीं कक्षा के 8,200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। दूसरे भाग की इस परीक्षा का राज्यस्तरीय शिविर 22 दिसंबर को एचएयू के कैंपस स्कूल में होगा। शिविर में प्रदेश भर के छठी से ग्यारहवीं कक्षा के 125 प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा में हर कक्षा के प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें