फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला मित्र से शादी के लिए मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, केस दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। महिला मित्र से शादी करने के लिए एक युवक ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। नारनौंद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धनाना हाल फ्रैंड्स काॅलोनी भिवानी निवासी 33 वर्षीय संतोष ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले खांडा खेड़ी निवासी कपिल के साथ हुई थी। उसका पति शराब का आदी है और वह अपनी महिला मित्र से शादी करने के लिए उससे मारपीट करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि 9 फरवरी को सुबह उसका पति कार लेकर महिला मित्र से मिलने के लिए गया था। जब वह घर आया तो उसने पूछा कि कहां गए थे तो उसने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह खांडा खेड़ी से भिवानी अपने मायके आ गई। उसके भाई मंजीत ने उसे नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

नगर निगम की गोशाला में गोबर से राखी बनाते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें