फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशीप में रहने वाले पति को पत्नी और सास ने पीटा, कार का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित चंद्रलोक विहार में मंगलवार सुबह हाई प्रोफाइल हंगामा हुआ। सहमति संबंध में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी और सास ने पीट दिया। ईंट से उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घायल हालत में युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

टिब्बा दानासेर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि वह कैथल के एक कॉलेज से लॉ कर रहा है। वर्ष 2011 में एक युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उसने अदालत में तलाक का केस डाल दिया और पत्नी से अलग रहने लगा। अनिल ने बताया कि करीब ढाई साल से एक तलाकशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में चंद्रलोक कॉलोनी में रह रहा है।
जहां मैं जाता हूं, वहीं चली आती है, हंगामा करती है
अनिल का आरोप है कि शहर में कई जगह किराये पर मकान लेकर रहा। जहां मैं जाता, वह वहीं चली आती और हंगामा करती। उसने जीना दुर्भर किया हुआ है। अब कुछ समय से चंद्रलोक विहार में रह रहा था। मंगलवार सुबह कार में बैठा था। इसी दौरान उसकी पत्नी और सास आई। आते ही पत्नी ने ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। जब उसे समझाया तो उसने ईंट उठाकर पीठ पर मारी। सास ने भी पीटा। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें