फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पति को युवती से चैट करने से रोकने पर पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दूसरी युवती से मोबाइल पर चैट करने का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। मिल गेट थाना क्षेत्र के अमन नगर में रहने वाली महिला के साथ वीरवार को उसके पति ने बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति और सास उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। कई बार मारपीट की गई, लेकिन माता-पिता को परेशान न करने के कारण वह चुप रही।
महिला के अनुसार वीरवार सुबह उसका पति किसी अन्य युवती से फोन पर चैट कर रहा था। जब उसने बातचीत के स्क्रीनशॉट ले लिए तो पति भड़क गया। विरोध करने पर उसने उसका गला दबाया और जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर पिटाई की। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी सास ने भी उसके साथ मारपीट की और चोटी पकड़कर धक्का दिया, जिससे उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, एचटीएम थाने से जांच अधिकारी प्रीति ने बताया कि महिला मूल रूप से हांसी की रहने वाली है और उसकी शादी अमन नगर में हुई है। सास की ओर से पहले थाने में शिकायत दी गई थी, जिसमें उसने अपनी बहू, बहू की मां और भाई पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले में दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें