फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज आशिंक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात को मौसम बदलने के बाद रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। उत्तरी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 8 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 8 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

नारनौल का अधिकतम तामपान 35 डिग्री पहुंचा
मार्च का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले ही गर्मी की आहट शुरू हो गई है। सीजन में पहली बार नारनौल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन भर कड़ी धूप रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में सबसे कम तापमान करनाल का 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिसार का सिरसा का रात्रि तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और रोहतक का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 29.7 13.3
भिवानी 31.3 13.6
हिसार 32.6 12.0
करनाल 28.0 13.0
नारनौल 35.0 12.5
रोहतक 33.0 13.6
सिरसा 29.9 12.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें