फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से मिलेगी ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ठंड के कहर से प्रदेशवासियों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। शनिवार रात से एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के आने से एक सप्ताह तक लोगों को सितम ढहा रही सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 7 जनवरी की रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर जाएगा और 8 जनवरी को यह सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके असर से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक रूप से बादलवाही रहेगी। इस दौरान हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण पश्चिमी व दक्षिण पूर्वी हो जाएगी। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। 9 जनवरी को इसके गुजरने के साथ ही 10 जनवरी और फिर 13 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने से तापमान में गिरावट नहीं आएगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
नारनौल की रात व यमुनानगर का दिन सबसे ठंडा रहा
शुक्रवार को प्रदेश में नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री व यमुनानगर के दामला में अधिकतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। मगर जल्द ही हवाओं के चलने से कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। हालांकि दिन ढलने के साथ ही बर्फीली हवाओं ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें