फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छेड़छाड़ के आरोपी खेल मंत्री नैतिक आधार पर दें इस्तीफा, हाईकोर्ट के सिटिंग जज करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश की आठ खाप के प्रतिनिधियों की हिसार की जाट धर्मशाला में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि सभी खाप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धनखड़ खाप का साथ देंगी। जूनियर कोच द्वारा खेल मंत्री पर लगाए यौन शोषण के आरोप अति गंभीर हैं, जिनकी तह तक जाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के आरोपी खेल मंत्री संदीप सिंह से तुरंत इस्तीफा दें। मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सिंहमार खाप के संरक्षक धर्मवीर सिंहमार ने मुख्यमंत्री के बयान को अवांछनीय करार देते हुए कहा कि सरकार को किसी के भी पक्ष या विपक्ष में बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। जांच को प्रभावित करने का कोई प्रयत्न नहीं होना चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय काजला खाप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मांगेराम काजला, खेदड़ पंचग्रामी खाप के अध्यक्ष रामनिवास खेदड़, मल्हान खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजा डाबड़ा, कालीरामण खाप के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सज्जन सिंह कालीरामण, पूनिया खाप के प्रतिनिधि रोशनलाल पूनिया, कालीराम खाप से सूबे सिंह आर्य, सूंडा खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवान सूंडा, भ्याण खाप के प्रतिनिधि पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें