फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: फिर से झमाझम बारिश की संभावना, मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा पहुंचेगी

Sun, 13 Jul 2025 09:06 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से फिर से प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिलीं। हालांकि इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहे।

विज्ञापन


हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में 14 से 18 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


इतनी हुई बारिश
अंबाला-1.0 एमएम
फरीदाबाद-0.5 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें