प्रदेश में 27 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा।
उधर सोमवार को शहर में मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था।
विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 27.1 13.2
भिवानी 27.4 11.3
हिसार 29.5 9.5
करनाल 25.0 11.5
नारनौल 30.8 7.0
रोहतक 27.0 10.6
सिरसा 29.4 10.8