फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रात से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
हिसार में बुधवार दोपहर को जीजेयू में लाइब्रेरी के आगे फूलों को निहारती अनु और शारदा। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में 25 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 25 व 26 को बारिश की संभावना रहेगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार 25 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों में 25 फरवरी की रात व 26 फरवरी को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 28 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात का तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर
बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि तेज गति से हवाएं चलती रही। मगर दोपहर बाद हल्की बादलवाई हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें