आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे उत्तरी राजस्थान पर पहुंचने से मानसून टर्फ के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसके असर से इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश होगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 अगस्त को काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, 27 व 28 अगस्त को कुछ स्थानों और 29 व 30 अगस्त को काफी जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा 25 व 26 अगस्त को गिने चुने स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
यहां-यहां हुई बारिश
हिसार-13.6 एमएम
रोहतक-16.0 एमएम
सिरसा-28.5 एमएम
गुरुग्राम-4.0 एमएम
जींद-1.5 एमएम
कैथल-9.5 एमएम
कुरुक्षेत्र-1.0 एमएम
महेंद्रगढ़-53.0 एमएम
नूंह-7.0 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
पानीपत-29.5 एमएम
रेवाड़ी-25.5 एमएम
सोनीपत-48.0 एमएम
पलवल-1.0 एमएम