फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: आज से मौसम शुष्क, 29 जून को प्रदेश में मानसून आने की संभावना

Thu, 23 Jun 2022 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभुत्व हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को खत्म हो जाएगा। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभुत्व हो जाएगा। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश में दिन का तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


उधर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं और 1 जुलाई तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली मे मानसून की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। बुधवार अलसुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के असर देखने को मिला और संपूर्ण इलाके में बादल वाही व प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान  35 से  41 और न्यूनतम तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश का आंकड़ा (एमएम में)

  • दामला केवीके यमुनानगर    26.5
  • भिवानी    22.8
  • गुरुग्राम एससीईआरटी    12.0
  • करनाल    8.6
  • हिसार    7.0
  • नूंह    4.5
  • रोहतक    4.2
  • अंबाला    2.1
  • महेंद्रगढ़    1.5
  • कौल कैथल    0.5
  • पांडू पिंडारा जींद    0.5

नोट : बारिश का यह आंकड़ा मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें