हिसार। प्रदेशभर में ठंड लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में सुबह-शाम हल्की धुंध की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को हिसार प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा रहा और यहां का रात्रि तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी। वहीं, दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन अलसुबह व देर रात्रि को हल्की धुंध छाएगी। प्रदेश में पंचकूला का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नारनौल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।