फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़: मशीन में एक्यूआई कम दिखाने को लेकर हिसार प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के आसपास कराया पानी का छिड़काव

Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में प्रदूषण का स्तर मापने की मशीन अर्बन एस्टेट टू में स्थित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय की छत पर लगी हुई है। यह मशीन वही स्थिति दिखाती है, जो इसके आसपास होती है। रविवार को कार्यालय के आसपास एक निजी कंपनी की दमकल की गाड़ी की मदद से पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय के सामने पानी का छिड़काव करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले पांच दिनों से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर गंभीर स्थिति में है। यही नहीं पीएम 2.5 अपने अधिकतम 500 के आंकड़े को छू गया है। मगर प्रशासन लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है और उसने शहर की 4 लाख की आबादी को भगवान भरोसे ही छोड़ रखा है। उधर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मशीन में एक्यूआई कम दिखाने के लिए कार्यालय के आसपास पानी का छिड़काव करवा रहा है।

विज्ञापन


1 नवंबर को शहर का एक्यूआई 400 के स्तर से ऊपर चला गया था। तब से यह 400 के ऊपर ही बना हुआ है। इससे लोगों को स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। मगर जिला प्रशासन इस तरफ आंख मूंदकर बैठा हुआ है। एक्यूआई में शामिल पीएम 2.5 का स्तर भी अधिकतम 500 के स्तर पर पहुंच गया है। पीएम 2.5 स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इसके कण इतने बारीक होते हैं कि वे सांस के साथ नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और फिर फेंफड़ों से चिपक जाते हैं।

अर्बन एस्टेट टू स्थित कार्यालय की छत पर लगी है मशीन
प्रदूषण का स्तर मापने की मशीन अर्बन एस्टेट टू में स्थित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय की छत पर लगी हुई है। यह मशीन वही स्थिति दिखाती है, जो इसके आसपास होती है। रविवार को कार्यालय के आसपास एक निजी कंपनी की दमकल की गाड़ी की मदद से पानी का छिड़काव किया गया। वहां मौजूद बोर्ड के कर्मचारी ने बताया कि यहां मशीन लगी हुई है। पानी के छिड़काव के कारण कार्यालय के आसपास छाए धुएं में कमी आएगी, जिससे मशीन में दिखाए जा रहे एक्यूआई के स्तर में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आंखें मूंदी
जिला प्रशासन इस मामले में अपनी आंखें मूंदकर बैठा है। लोगों को राहत दिलवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में निर्माण कार्य लगातार जारी रही, जिस कारण काफी धूल मिट्टी उड़कर वातावरण में मिल रही है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे भी काफी जहरीली गैसें हवा में मिल रही हैं।
विज्ञापन


ये रहा दिनभर एक्यूआई का स्तर
समय-एक्यूआई
सुबह 7 बजे : 448
सुबह 9 बजे : 441
सुबह 11 बजे : 448
दोपहर 1 बजे : 438
दोपहरबार 3 बजे : 432
शाम 5 बजे : 424

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें