फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पानी का 11.82 करोड़ रुपये का बिल बकाया, अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन

Tue, 12 Dec 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में लोग पानी की सप्लाई लेने के बाद भी बिल भरने में पीछे हट रहे हैं। अब विभाग ने दोबारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से टीमें गठित की जाएंगी। हालांकि डेढ़ माह के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मोटी रकम के 12 कनेक्शन ही काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं का 10 हजार से ऊपर का बिल बकाया था। विभाग की ओर से समय-समय पर बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। हाल ही में विभाग की ओर से 70 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में करीब 40000 पानी के कनेक्शन हैं। मगर काफी संख्या में उपभोक्ताओं की ओर से लंबे समय से 11,82,69,974 रुपये का पानी का बकाया बिल अदा नहीं किया है। विभाग की ओर से हर छह माह बाद उपभोक्ताओं को पानी के बिल भेजे जाते हैं। मगर उपभोक्ता बिल भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल नहीं भरा है। अब उन उपभोक्ताओं की विभाग सूची तैयार करेगा। उसके बाद कनेक्शन काटने का काम शुरू होगा। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि 50 से 60 प्रतिशत ऐसे उपभोक्ता हैं, जो लंबे समय से लंबित बिल नहीं भर रहे हैं।
पानी के बिल को पीपीपी से जोड़ने में व्यस्त थे कर्मचारी, इसलिए काम चला धीमा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिछले कई महीनों से पानी के बिल को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ने का काम चल रहा था। इसके चलते सभी कर्मचारी व्यस्त थे। मगर अब काम पूरा हो चुका है। अब विभाग की ओर से पानी का बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं को दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे। लंबे समय से बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन

रूटीन में तो उपभोक्ता पानी का बिल भर रहे हैं, लेकिन 50 से 60 प्रतिशत ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हें लंबे समय से बिल नहीं भरा है। बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं का अब कनेक्शन काटा जाएगा। पानी का बिल सामान्य ही रेट का होता है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि बिल मिलने के बाद तुरंत बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन

- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें