फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अगले वर्ष सड़कों के नव निर्माण पर होंगे 3700 करोड़ रुपये खर्च : उपमुख्यमंत्री

Tue, 12 Dec 2023 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री चौटाला गांव कालोद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी से सिंघानी और लोहानी-ओबरा-बहल सड़क मार्ग पर 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो मंजूर किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश में अगले वर्ष सड़कों के नव निर्माण पर 3700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। सरकार ने किसान की सभी चिंताओं को दूर करने का जिम्मा लिया है। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को गांव कालोद में ग्रामीणों को संबोधित करते समय कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत में भागीदारी देने का काम किया है। परिणाम स्वरूप हर दूसरी कुर्सी पर महिलाएं विराजमान हैं। आज हर तीसरा राशन डिपो महिला को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उचित भागीदारी होने से महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को फसल का पूरा भाव मिल रहा है और फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। वहीं सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों की चिंता दूर कर उनको जोखिम से मुक्त किया है। किसानों का बकाया बीमा व मुआवजा राशि शीघ्र मिलेगी, किसान की चिंता सरकार को है।
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रही है। सरकार की सोच है कि केवल गली-नालियों तक गांवों का विकास सीमित नहीं है, इसी के चलते गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई-लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं देने का काम किया रहा रहा है। वहीं सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं ऑनलाइन कर दिया है, इससे घर के पास से ही लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


आज 20 रुपये में जमीन की फर्द निकल जाती है। वहीं आज घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, गली निर्माण, फिरनी, सामुदायिक भवन बनाने, ई- लाइब्रेरी, ओपन जिम, व्यायामशाला व गोशाला में उचित प्रबंध व बकाया बीमा व मुआवजा राशि दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला से संबंधित मांग के लिए प्रस्ताव गौ सेवा आयोग के पास भेजें ताकि वहां से शीघ्र राशि जारी करवाई जा सके।
कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया

इस अवसर पर जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, महिला जिलाध्यक्ष अलका आर्य, सुरेंद्र राठी, सुरेंद्र किलका, जयवीर शेरपुरा, कृष्ण गोदारा, राजकुमार ओबरा, सुरेश शर्मा, राजपाल महला, दिनेश सिहाग, राजेश आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें