फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुने जनप्रतिनिधियों को सम्मान का इंतजार

Fri, 08 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुुने गए जनप्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार की ओर से अबतक सम्मान का इंतजार है। करीब पांच महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से अब तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार की ओर से किए गए एलान के अनुसार जिले को करीब 14 करोड़ रुपये मिलने थे।
विज्ञापन


प्रदेश के पंचायत विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 11 लाख रुपये देने का एलान किया था। अगर सरपंच सर्वसम्मति से चुना जाएगा तो उसे 5 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी।

पंच बिना वोटिंग के चुने जाने पर 51 हजार रुपये दिए जाने थे। ब्लॉक समिति के सदस्य सर्वसम्मति से बनाए जाने पर दो लाख रुपये विकास कार्य के लिए देने का एलान था।
विज्ञापन



जिले के मतदाताओं ने जिले में कुल 2375 पंच, 15 सरपंच तथा 13 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए। इस हिसाब से जिले को करीब 14 करोड़ रुपये मिलने थे। पंचायत चुनाव के करीब पांच महीने बीत जाने के बाद भी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सर्वसम्मति से चुने गए जनप्रतिनिधियों को सम्मान का इंतजार है।

15 पंचायत - 11 लाख के हिसाब से - 1 करोड 65 लाख
13 पंचायत समिति सदस्य - दो लाख के हिसाब से - 26 लाख रुपये
2375 पंच - 51 हजार के हिसाब से 12 करोड़ 11 लाख 25 हजार

जनवरी में चुनी गई थी गांव की सरकार
जिले में 308 ग्राम पंचायतों के लिए 7, 17 व 24 जनवरी को मतदान किया गया था। इसमें पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव हुए थे। पंच सरपंच का रिजल्ट मतदान के दिन ही घोषित कर दिया गया था। जिला परिषद व पंचायत समिति के परिणाम 28 जनवरी को घोषित किए गए थे।

यह पंचायत चुनी थी सवर्सम्मति से
मीरपुर, चानौत, ढाणी केंदू, लालपुरा, सिंघवा राघो, जामनी खेड़ा, बालावास, दुबेटा, स्याहड़वा, भिवानी रोहिला, पाली, बिठमड़ा, कलरभैनी, लितानी, सूरेवाला की पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई थी।

सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं आया है। पंचायतों को ग्रांट जारी करने के बारे में मुख्यालय की ओर से ही फैसला लिया जाएगा। सरकार की ओर से बजट जारी होते ही सरपंचों को जानकारी दी जाएगी।
 - नरेश पकंज, डीडीपीओ, हिसार

सांसद ने निभाया वादा
सांसद दुष्यंत चौटाला ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली जिला की सभी पंचायतों को अपने सांसद कोटे से 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया था। सांसद ने 16 जून को सभी पंचायतों को चेक जारी कर दिया। सर्वसम्मति से चुनी गई जिले की 15 पंचायतों को सांसद ने 75 लाख रुपये जारी किए हैं। सांसद ने अपनी लोकसभा की कुल 21 पंचायतों को रकम जारी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें