फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विनोद गोयल बने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का आशीर्वाद लेते विनोद गोयल। अग्रवाल वैश्य समाज के साहित्य एवं स
विज्ञापन
हिसार। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करते हुए प्रो. विनोद गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद प्रो. गोयल ने विधायक सावित्री जिंदल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सावित्री जिंदल ने उन्हें समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रो. विनोद गोयल ने नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में वह दूसरी बार गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गजुटा) के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह गजुटा के सचिव, कार्यकारिणी सदस्य और विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्य भी रह चुके हैं। वह हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (एचएफयूसीटीओ) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें