फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
तलवंडी राणा गांव में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का माला पहना कर स्वागत करते ग्रामीण व संघर्ष समिति ? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा रोड संघर्ष समिति की ओर से हिसार से तलवंडी राणा-बरवाला रोड के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर किए जा रहे धरने के 22वें दिन शनिवार को पांच ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ कर सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

हिसार से तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कोहली ने बताया कि ठिठुरती ठंड में पिछले 22 दिन से वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। ज्ञापन, मांगपत्र और तीन सप्ताह के धरने के बावजूद सरकार मांग की अनदेखी कर रही है। इससे आसपास के गांवों के लोगों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब प्रतिदिन पांच ग्रामीण क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शनिवार को कृष्ण मुक्कड़, लीलाराम कोहली, रितिक रहेजा, काला मणकस, डॉ. सीताराम जांगड़ा भूख हड़ताल पर बैठे। भूपेंद्र गंगवा, होशियार सिंह सिवाच, सुरेंद्र कोहली, त्रिलोक पंच, जयपाल गुरी, महावीर, डॉ. सीताराम सहित अन्य ने धरने को समर्थन दिया। अध्यक्षता ओपी कोहली ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें