फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से तलवंडी राणा तक वैकल्पिक रास्ता नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कराया मुंडन

विज्ञापन
धरना स्थल पर मुंडन करवाते ग्रामीण। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को ग्रामीणों ने हिसार से तलवंडी राणा तक वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने पर विरोधस्वरूप मुंडन कराया। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार बिना किसी देरी के तलवंडी राणा व आसपास के ग्रामीणों के लिए एयरपोर्ट की दीवार के साथ-साथ सबसे छोटा वैकल्पिक मार्ग दे ताकि ग्रामीणों की मुश्किलें कम हों। बता दें कि हवाई अड्डे के विस्तार के लिए हिसार-बरवाला मार्ग बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

मुंडन कराने वालों में ग्रामीण किशन हाकला, लीला राम कोहली, जोगिंद्र मनकस, कृष्ण मुक्कड़ व महावीर बटार में शामिल रहे। ओपी कोहली ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। सरकार को वर्तमान मार्ग बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि हमें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेश संदलाना, भूपेंद्र गंगवा, आप जिलाध्यक्ष संजय बूरा, जगदीश तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें