हिसार। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का खौफ नजर आया। निगम के ज्यादातर कर्मचारी व अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए और टाइम पूरा होने के बाद ही कार्यालय से निकले। बता दें कि विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने यूएलबी मंत्री बनने के साथ सबसे पहले पंचकूला नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले थे, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए थे। ऐसे में हिसार निगम निगम कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों में इस बात का खौफ है कि मंत्री डॉ. कमल गुप्ता यहां भी निरीक्षण कर सकते हैं। यही नहीं डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार को सभी विभागों के साथ हुई बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा था कि कर्मचारी व अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुंचें।
------
निगम ने रोस्टर किया तैयार, सप्ताह में दो दिन औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी -
उधर निगम प्रशासन ने एक रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत निगम के अधिकारी सप्ताह में दो दिन कार्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके तहत माह के पहले सप्ताह में निगमायुक्त, दूसरे सप्ताह में संयुक्त आयुक्त, तीसरे सप्ताह में उपनिगम आयुक्त प्रथम व चौथे सप्ताह में उपनिगम आयुक्त द्वितीय कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
------
बिना सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे एएसआई -
उधर, नगर निगम में अब बिना सूचना के किसी भी एएसआई को स्टेशन नहीं छोड़ना होगा। स्टेशन छोड़ने से पहले उन्हें अपने अधिकारी को इस बारे में अवगत कराना होगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे कार्यालय में आने से पहले उन्हें एक-दो सफाई दरोगाओं के क्षेत्रों का निरीक्षण करना होगा। कार्यालय में आकर उन्हें अपनी मूवमेंट भरनी होगी और इसके बाद ही कार्यालय छोड़ना होगा।
------