फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विजिलेंस ने आदमपुर में पटवारी को 1700 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन
 पटवारी महेंद्र को लेकर जाती एसीबी की टीम।
विज्ञापन
हिसार। सिरसा विजिलेंस की टीम ने वीरवार को आमदपुर तहसील में कार्यरत पटवारी व मंगाली सूरतिया निवासी महेंद्र बिश्नोई को 1700 रुपये की रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने सीसवाल निवासी एक व्यक्ति से जमीन के इंतकाल की सत्यापित कॉपी देने की एवज में घूस मांगी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम के मुताबिक सीसवाल निवासी सतपाल बिश्नोई ने शिकायत दी थी कि उसे अपनी पुश्तैनी जमीन के खाते अलग-अलग करवाने थे। इसके लिए इंतकाल की जरूरत थी। पटवारी महेंद्र के पास गया तो उसने 5 इंतकाल तैयार करके दे दिए जिसके आधार पर 27 अप्रैल को रजिस्ट्री हो गई। किला नंबर अलग करवाने के लिए दो और इंतकाल की जरूरत और पड़ी। पहले वाले और इस काम के लिए पटवारी ने 1700 रुपये मांगे। 2 जून को इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस के इंस्पेक्टर सत्यवान और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने सत्यवान को केमिकल लगे नोट देकर पटवारी को देने तहसील कार्यालय के पास उसकी बताई जगह भेजा। वहां उसने जैसे ही पटवारी को रुपये थमाए टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें