थाने में शिकायत लेकर पहुंचे धार्मिक संगठनों के सदस्य।
हिसार। सुंदर नगर डेयरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक नाबालिग संरक्षित पशु के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। उसका साथी वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद धार्मिक संगठन दल के पदाधिकारी भड़क गए और शनिवार को इकट्ठे होकर पड़ाव चौकी पहुंचे।
धार्मिक संगठन दल के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि इस वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हम आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करवाना चाहते हैं। सुनील क्रांतिकारी ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान की। पता लगा कि वीडियो दूध डेयरी में बनाया गया था। डेयरी संचालक ने पुलिस को बताया कि दोनों नाबालिगों ने गलती से यह वीडियो बनाया है। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। एचटीएम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।