फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश की मौत मामले में वीडियो वायरल:हिसार पुलिस पर हमला करते दिखे युवक, बर्थ-डे पार्टी पर शराब पीकर बजाया था DJ

Thu, 17 Jul 2025 10:12 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के बारह क्वार्टर निवासी किशोर गणेश की मौत मामले में नए एक्ट के तहत पुलिस की ओर से गणेश के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और 12 घंटे में अंतिम संस्कार का नोटिस चस्पा किए जाने के बाद धरनारत लोगाें ने बुधवार को महापंचायत बुलाई।
विज्ञापन
पुलिस पर हमले का सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बारह क्वार्टर एरिया में किशोर गणेश की मौत मामले में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। करीब 17 मिनट की सीसीटीवी फुटेज की इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गली में बड़ा स्पीकर रख कर पार्टी की जा रही थी। युवकों ने गली के बीचों बीच चारपाई भी डाली थी। युवक गली में ही डांस कर रहे थे। उसके बाद पुलिस कर्मी स्पीकर बंद कराने मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों पर हथियारों से हमला करते भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने नहीं कराया अंतिम संस्कार
बारह क्वार्टर निवासी किशोर गणेश की मौत मामले में नए एक्ट के तहत पुलिस की ओर से गणेश के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और 12 घंटे में अंतिम संस्कार का नोटिस चस्पा किए जाने के बाद धरनारत लोगाें ने बुधवार को महापंचायत बुलाई। नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर करीब 7 घंटे चली महापंचायत में सांसद कुमारी सैलजा भी पहुंचीं। महापंचायत के बाद गणेश को न्याय दिलाओ संघर्ष समिति ने जबरदस्ती अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। महापंचायत ने अंतिम संस्कार के लिए 3 दिन का समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैलजा बोलीं - न्यायिक जांच होनी चाहिए
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मामले में सरकार संवदेनशील नहीं है। यहां तक रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। प्रशासन सरकार के इशारे पर चलता है। अगर सरकार संवदेनशील होती तो अब तक समस्या का समाधान हो जाता। कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में आवाज उठाने की कोशिश करेंगे। आपको पता है कि संसद में विपक्ष को उनकी आवाज नहीं उठाने देते। किस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। हरियाणा में पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से अपराध बढ़ा है। प्रदेश में कहीं भी आम आदमी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें