फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 10 वार्ड में लगाए वैक्सीनेशन कैंप, चार में आंकड़ा 100 से भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड वाइज अभियान में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। निगम के दस वार्ड में बुधवार को टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए, चार शिविरों में टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 100 से भी कम रहा। इस दौरान वार्ड एक में 77, वार्ड चार में 66, वार्ड 9 में 91, वार्ड 20 में सिर्फ 20 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

वहीं, दो वार्डों को छोड़कर किसी भी वार्ड में टीका लगवाने वालों की संख्या 300 के आंकड़े को नहीं छू सकी। बुधवार को जिले में कुल 4873 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिनमें से 1528 लोग शहरी एरिया से शामिल हैं। आशा वर्कर्स को टीका कैंप के लिए एक हजार रुपये दिए जाते थे। सूत्रों के अनुसार यह राशि बंद किए जाने के बाद अब आशा वर्कर्स लोगों तक टीके के बारे में संदेश नहीं पहुंचा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए शहरी एरिया में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें शहरवासी पहुंच नहीं रहे। वैक्सीनेशन में तेजी के लिए उपायुक्त ने दो दिन पहले पार्षदों की बैठक ली थी। उपायुक्त के आदेश के बाद दो दिन से वार्ड वाइज वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने पहली डोज 120 प्रतिशत तक और दूसरी डोज 70 प्रतिशत तक लगाने का टारगेट दिया है। जिले में कुल 13.19 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, जबकि पहली डोज 1025320 और दूसरी डोज 457679 लोगों को लगाई जा सकी है।
विज्ञापन

विशेष शिविर में किस वार्ड में कितने टीके लगे
वार्ड-20 20
वार्ड नंबर -1 77
वार्ड नंबर 4 66
वार्ड नंबर 9 91
वार्ड नंबर 2 308
वार्ड नंबर 7 104
वार्ड नंबर 8 245
वार्ड नंबर 12 119
वार्ड नंबर 15 164
वार्ड नंबर 17 344
बुधवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में चार एक्टिव केस और रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है। जिले में अब तक सात लाख 90 हजार 605 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें संक्रमण के कुल 54002 मामले सामने आ चुके हैं, 52858 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी, हिसार
बीते दो दिनों में उम्मीदों के मुताबिक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। वार्डों में वैक्सीनेशन बढ़े तभी 31 दिसंबर तक टारगेट को पूरा किया जा सकता है। शहरी एरिया में भी वैक्सीनेशन कम होना चिंता का विषय है। - डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार
डेंगू संक्रमण के कुल 1005 मामले
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में बुधवार को डेंगू के दो नए मामले मिले हैं। अब तक 5583 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1005 लोगों में डेंगू मिला है। 988 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें