फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेड़ू पाको बारमासा और घास काटूंलाै... गीतों के बोल पर थिरके उत्तराखंडी लोग

Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में आयोजित उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे कलाकार।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) स्थित इंदिरा गांधी सभागार में रविवार को उत्तराखंड समाज हिसार की ओर से उत्तराखंडी सांस्कृतिक एवं सामाजिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें श्री बद्री-केदार रामलीला समिति, गढ़वाल सभा एवं कुमाऊं सभा ने सहयोग किया। इस दाैरान उत्तराखंडी समाज बेड़ू पाको बारमासा और घास काटूंलाै... आदि बोल के गीतों पर थिरका।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र संजीव गंगवा मुख्य अतिथि रहे। विधायक एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल के प्रतिनिधि जगदीश जिंदल ने अध्यक्षता की। हलका नलवा के विधायक रणधीर सिंह पनिहार के सुपुत्र भूपेंदर पनिहार अतिविशिष्ट अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि रहे शहर के मेयर प्रवीण पोपली ने लोगों से सफाई, कूड़ा प्रबंधन और गोग्रास के वितरण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

सीएम के पूर्व ओएसडी अमरजीत सिंह, भाजपा हरियाणा के प्रवक्ता एवं उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा के सदस्य भारत भूषण जुयाल, उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भट्ट, पूर्व उपमहापौर जयवीर सिंह गुर्जर, वार्ड नंबर-13 के पार्षद संजय डालमिया, वार्ड नंबर-14 की पार्षद डॉ. सुमन यादव, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस कैंतुरा, फरीदाबाद के उद्यमी राकेश शर्मा आदि विशिष्ट अतिथि रहे। रोहतक, सिरसा, यमुनानगर समेत कई जिलों से पहुंचे उत्तराखंडी समाज के पदाधिकारियों ने भी एकजुटता के लिए आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। लोगों ने आयोजन की सराहना कर ऐसे कार्यक्रम हर साल करवाने की सलाह दी।
आयोजन में इन लोगों ने किया सहयोग : बद्री केदार रामलीला समिति के अध्यक्ष मुकेश रावत, कुमाऊं सभा के प्रधान पीतांबर दत्त पांडे, गढ़वाल सभा के प्रधान विनोद सिंह रावत समेत तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया। इसके लिए वह कई दिनों से तैयारी में दिन-रात जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें