फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज में बुकिंग कराने पहुंचे अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठियां

Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदेश सरकार की ओर से 5 व 6 नवंबर को संयुक्त योग्यता परीक्षा के लिए यात्रियों को निशुल्क बस सेवा देने का एलान किया गया था। जिसके लिए  4 व 5 नवंबर को बुकिंग की जानी थी।
विज्ञापन
हिसार में रोडवेज बुकिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में हजारों की संख्या में विद्यार्थी बस अड्डे पर बुकिंग के लिए पहुंचने से व्यवस्था बेकाबू हो गई। बुकिंग न मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया तो पुलिस ने  अव्यवस्थित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चलाई। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने एडवांस बुकिंग को बंद कर दिया। साथ ही एलान किया कि 5 व 6 नवंबर को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बस में सीट मिलेगी। 

विज्ञापन




प्रदेश सरकार की ओर से 5 व 6 नवंबर को संयुक्त योग्यता परीक्षा के लिए यात्रियों को निशुल्क बस सेवा देने का एलान किया गया था। जिसके लिए  4 व 5 नवंबर को बुकिंग की जानी थी। गुरुवार को एलान किया गया कि अभ्यर्थी अपने परीक्षा अनुक्रमांक की प्रति रोडवेज कर्मियों को जमा कराकर बुकिंग करा सकते हैं। जिसके लिए रोडवेज परिसर में 40 हेल्प डेस्क लगाने की योजना थी।

शनिवार को हजारों की संख्या में विद्यार्थी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए। अधिकारी बुकिंग की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने में नाकाम साबित हुए। दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस अड्डे पर माइक से एलान किया गया कि बुकिंग की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अभ्यर्थियों में रोष फैल गया। अभ्यर्थी हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें