फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव : जनता हाथ के साथ या खिलाएगी बागड़ में कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के चौथे उपचुनाव में मतदान पूरा होने के बाद ईवीएम महाबीर स्टेडियम में बनाए स्ट्रांग रूम में देर रात 10 बजे तक जमा कराई गई। इसके बाद स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात कर दी गई है। रविवार 6 नवंबर को सुबह मतों की गणना शुरू होगी। इसके साथ ही तय होगा कि जनता ने हाथ का साथ दिया या बागड़ में कमल खिलाया है। वीरवार को 75.51 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

चौधरी भजनलाल के गढ़ को लेकर मतदाताओं का फैसला मशीनों में बंद हो चुका है। यह चुनाव पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी भव्य बिश्नोई के राजनीतिक भविष्य के लिए सबसे अहम है। वीरवार को छिटपुट घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, पुरुषों व बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली लेकिन दोपहर होते-होते बूथ खाली-खाली नजर आए।
चौधरीवाली में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
आदमपुर मार्केट कमेटी में बने मतदान केंद्र में फर्जी वोट डालने आए एक युवक की फोटो वोटर लिस्ट में न मिलने पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद एक पार्टी के लोगों ने युवक की पिटाई तक कर दी। स्थिति तनावपूर्ण बनने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं, गांव चौधरीवाली में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से कुर्सियां फेंकी गईं।
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवकों ने पहुंचाया केंद्र
आदमपुर राजकीय बहुतकनीकी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आदमपुर मंडी व जवाहर नगर के सभी मतदान केंद्र की कमान संभाली। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के अलावा दिव्यांगों को गेट पर रखी व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान करवाने में सहायता की।
सीसवाल, चौधरीवाली में देर तक चला मतदान
मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था। गांव सीसवाल के बूथ नंबर-115 के अलावा गांव चौधरीवाली में मतदान देर शाम तक चला। उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी लोकेंद्र सिंह पहुंचे और मतदाताओं की पर्चियां देखीं। डीसी और एसपी दिन भर हलके के गांवों में भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते दिखाई दिए।
प्रलोभन देने पर एफआईआर
गांव दड़ौली में मतदाता को रुपये का प्रलोभन देकर वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए युवती ने विनोद सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़ौली निवासी संजू ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे जब वह घर अकेली थी तब विनोद सोनी आया। तीन हजार रुपये देकर भाई जयप्रकाश को वोट देने की बात कही। उसकी पार्टी में शामिल होने की भी बात कही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विनोद सोनी को नामजद करते हुए धारा 171ई के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें