फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोचीवाली में ग्राम सभा बैठक में हंगामा, रोजगार सहायक का सिर फोड़ा, चार कांटे आए

Mon, 08 Jun 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंग मंडी। गांव मोचीवाली में सोमवार को ग्राम सभा की बैठक के दौरान कार्यवाही रजिस्टर की फोटो खींचने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों ने मनरेगा में कार्यरत रोजगार सहायक प्रदीप पर हमला कर दिया गया जिससे उसके सिर में चार टांके आए हैं। सूचना पर डायल 112 टीम ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल प्रदीप ने बताया कि वह बैठक के दौरान उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर करवा रहा था। इसी दौरान रायसिंह और सीताराम द्वारा रजिस्टर की फोटो लेने को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रदीप के अनुसार उसने कहा कि सरकारी दस्तावेज की फोटो नहीं ली जा सकती और जानकारी नियमानुसार आरटीआई के माध्यम से ली जाए। इस बात पर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि रायसिंह ने उसके हाथ पकड़ लिए और सीताराम ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। हमले में उसके सिर और गर्दन में चोटें आईं। डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें