फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कूड़ा उठाने पर फिर बवाल: एसएचओ की वर्दी फाड़ने का प्रयास, दौड़-दौड़कर पकड़े सफाईकर्मी

Tue, 01 Sep 2026 02:13 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

नगर निगम प्रशासन की ओर से पकड़े गए सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एक एक सफाईकर्मी पर बाई नेम एफआईआर होगी।
विज्ञापन
एसएचओ की वर्दी फाड़ने का प्रयास - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम प्रशासन की ओर से कचरा उठाने के दौरान मंगलवार को फिर से बवाल हो गया। विरोध करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने दौड़ दौड़ कर पकड़ा। करीब 50 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन




अर्बन एस्टेट में डोर टू डोर क्लेक्शन के समय हड़ताली सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने आते ही टिप्पर में बैठे कर्मचारियों को उतरना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे गुस्सा गए। पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों में झड़प हो गई। कुछ महिला सफाई कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास हुआ। इसके बाद गुस्साए पुलिसकर्मियों ने एक एक करके सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। महिला सफाई कर्मचारियों को महिला पुलिसकर्मी पकड़ पकड़ कर बस में भरने लगी।  इसी बीच कुछ सफाईकर्मी फरार भी हो गए।

मेला ग्राउंड एरिया में भी हिरासत में लिये कर्मचारी
इससे पहले मेला ग्राउंड एरिया में भी सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाने का विरोध किया। यहां पुलिस ने करीब 40 सफाईकर्मियों को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें बरवाला की ओर ले गए।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने की तैयारी
नगर निगम प्रशासन की ओर से पकड़े गए सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एक एक सफाईकर्मी पर बाई नेम एफआईआर होगी। पुलिस अधिकारियों को एक दिन पहले ही एसपी सिद्धांत जैन ने काम में बाधा डालने वालों को तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें