फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीजी प्रथम वर्ष व फाइनल में 12 तक ले सकेंगे दाखिला

Fri, 29 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष, स्नातक के द्वितीय और तृतीय और स्नातकोत्तर के फाइनल वर्ष के दाखिले लेने के लिए पोर्टल को दोबारा से खोल दिया है।
विज्ञापन

पोर्टल 12 सितंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में रिक्त सीटों पर दाखिले ले सकेंगे। पीजी प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए कॉलेजों में 12 सितंबर तक काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
विभाग के इस फैसले से उन सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।
एफसी कॉलेज में शुक्रवार को पीजी कोर्स में बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग करवाई जाएंगी। काउंसिलिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को मेरिट लिस्ट दोपहर बाद बनाई जाएगी और शाम 5 बजे तक छात्राओं को दाखिला लेने के लिए फीस भरनी जमा करवानी होगी। कॉलेज में 540 सीटें हैं। वहीं गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, जाट व डीएन कॉलेजों में पीजी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अंडर ग्रेजुएट कोर्स (यूजी) कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को अंतिम दिन था। हालांकि अभी भी शहर के प्रमुख 6 कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में कई सीटें खाली हैं। इन कॉलेजों में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, एफसी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें