फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नारनौंद में घने कोहरे में पैदल जा रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर

Sat, 16 Nov 2024 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)

सार

मोठ रांगडान की तीन महिलाएं करीब 37 वर्षीय सुनीता, गुड्डी व पूजा सुबह करीब 8 बजे अपने गांव से मजदूरी का लिए पैदल ही माजरा प्याऊ की तरफ आ रही थी। जब वह सिसाय माइनर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
नारनौंद सिविल अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव मोठ रांगडान से माजरा प्याऊ की तरफ जाते समय नहर पर पैदल खेतों में मजदूरी का लिए खेतों जा रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। तीनों को घायल अवस्था में नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और दोनों महिलाओं को हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही नारनौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबको कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोठ रांगडान की तीन महिलाएं करीब 37 वर्षीय सुनीता, गुड्डी व पूजा सुबह करीब 8 बजे अपने गांव से मजदूरी का लिए पैदल ही माजरा प्याऊ की तरफ आ रही थी। जब वह सिसाय माइनर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तीनों घायलों को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया और गुड्डी व पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टि में हादसे का कारण अत्यधिक कोहरा ही बताया जा रहा है। महिला के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें