फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

विज्ञापन
जीजेयू में नवनिर्मित मकानों का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि जीजेयू प्रशासन विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को लगातार रिहायशी सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई वीरवार को विश्वविद्यालय के नए परिसर में छह नए वार्डन निवासों के उद्घाटन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। नए कैंपस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर आम, चांदनी, मोरिंगा, गुलमोहर, चम्पा आदि पौधे रोपित किए गए।
कुलसचिव ने बताया कि छह नए वार्डन निवास 163.29 लाख रुपये की लागत से बने हैं। तीन मंजिला बने प्रत्येक मकान का क्षेत्रफल 130 वर्ग मीटर है। इन मकानों में एक ड्राइंग रूम के अतिरिक्त तीन बेडरूम, एक लॉबी-कम-डाइनिंग रूम के अतिरिक्त किचन, स्टोर, बालकॉनी आदि की सभी सुविधाएं दी गई हैं। इस अवसर पर प्रो. एचसी गर्ग, प्रो. नीरज दिलबागी, प्रो. संदीप राणा, प्रो. ओम प्रकाश सांगवान, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. योगेश चाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें