फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में औषधीय पौधों के हर्बल गार्डन के विकास के लिए एचजीएएफसीटी करेगा सहयोग

Thu, 17 Jul 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू में एमओयू का आदान-प्रदान करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई तथा संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्र
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व हर घर औषधि फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (एचजीएएफसीटी) के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जीजेयू की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और एचजीएएफसीटी की ओर से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप आंबेडकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यह एमओयू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा। यह एमओयू राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के दिशा निर्देशों के अनुपालन में, जीजेयू में औषधीय पौधों के हर्बल गार्डन के विकास के लिए जीजेयू व एचजीएएफसीटी फाउंडेशन के बीच एक सहयोगात्मक साझेदारी स्थापित करेगा। दोनों संस्थान औषधीय पौधों के संरक्षण, शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए एक हर्बल गार्डन विकसित करेंगे। इसका उद्देश्य लुप्तप्राय और स्वदेशी औषधीय पौधों की प्रजातियों का प्रचार-प्रसार करना है।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ने कहा कि एचजीएएफसीटी एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो औषधीय पौधों और पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के संरक्षण और संवर्धन में लगा हुआ है। एमओयू पर जीजेयू की ओर से कुलसचिव डॉ. विजय कुमार व डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. नमिता सिंह और एचजीएएफसीटी की ओर से सीए रवित, व कोषाध्यक्ष कविता ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें