फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल: OPD पर्ची पर मुहर लगाकर वोटरों को किया जा रहा जागरूक, हरियाणा में 25 मई को मतदान

Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हिसार जिले में आम नागरिकों से लेकर अलग-अलग संस्था लोगों को मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं।नागरिक अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की ओपीडी स्लिप पर लगने वाली मुहर पर 25 मई को मतदान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
ओपीडी पर्ची में मतदान के लिय सील लगाकर जागरूक करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 25 मई को छठे चरण का चुनाव किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन अपना सौ प्रतिशत मतदान करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में चुनाव के दौरान अपना अमूल्य वोट देने के लिए अलग-अलग तरीके से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी जागरूकता में 'चुनाव का पर्व देश का गर्व' की तर्ज पर हांसी नगरिक हॉस्पिटल में मरीजों के बनने वाली ओपीडी पर्ची में चुनाव की तिथि व युवाओं को वोट बनावने व साथ ही छठे चरण के चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात भी कही गई है। बताया जा रहा है कि हिसार  में लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद हिसार उपायुक्त के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया।

हिसार जिले में आम नागरिकों से लेकर अलग-अलग संस्था लोगों को मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हरियाणा में छठे में चरण में मतदान होना है, जिसमें  चुनाव 25 मई को होना है। हांसी नागरिक हॉस्पिटल की ओपीडी रसीद में मरीजों को उनके नाम की रसीद बनाने के साथ ही लगने वाले सील में मतदान के लिए जागरूकता लाने की पहल की है। नागरिक अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की ओपीडी स्लिप पर लगने वाले सील में 25 मई को मतदान करने की बात कही गई है।  
विज्ञापन


स्लिप देने के साथ ही बताया जा रहा है चुनाव की तारीख को
हॉस्पिटल के एसएमओ डॉ राहुल बुद्दीराजा ने बताया कि  हिसार सीएमओ के निर्देश पर उपचार कराने के लिए जितने भी मरीज को लेकर उनके रिश्तेदार  नागरिक अस्पताल में आते हैं। उन्हें पर्ची देने के साथ ही मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों के साथ ही शहरी क्षेत्रों से आने वाले आमजनों को 25 मई की सुबह मतदान केंद्रों में जाकर मतदान करने की बात भी कही जा रही है, साथ ही स्लोगन के रूप में चुनाव का पर्व देश का गर्व भी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें