फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी

विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर। 
विज्ञापन
अग्रोहा (हिसार)। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का दूसरे दिन वीरवार को भी धरना जारी रहा। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अपनी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए थे। डॉक्टरों का आरोप है कि मेडिकल प्रशासन सुविधाओं के नाम पर उनसे अनाप-शनाप वसूली कर रहा है, जबकि उनका भोजन भी स्वच्छ नहीं मिल रहा है, जबकि खाने के नाम पर भी 3400 रुपये वसूले जाते हैं।
इसके अलावा प्रशासन ने उनके रूम का किराया 3500 से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया है। रूम में लगे एसी का बिल 3700 रुपये के बजाय 10000 रुपये वसूला जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी हो चाहे सर्दी उन्हें दस हजार रुपये देने पड़ रहे है। इसे लेकर डॉक्टरों व मेडिकल प्रशासन के बीच चार से पांच बार बातचीत हुई, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें