फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बोले: भाजपा ने जजपा को बाहर नहीं किया, सीट ऑफर नहीं आया पंसद

Thu, 14 Mar 2024 12:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

भाजपा ने सभी 10 की 10 सीट जीतने के लक्ष्य के चलते यह फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कहा कि अहीरवाल से सरकार को जितना प्रतिनिधित्व मिलता है उसके बदले उनका रिटर्न नहीं मिलता। लोग चाहते थे कि मैं सीएम का पद संभालूं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने जजपा को बाहर नहीं किया। साढ़े चार साल तक सब ठीक चला था। भाजपा की ओर से उनको जो सीट ऑफर की शायद उनको वह मंजूर नहीं थी। गाड़ी पटरी पर नहीं बैठी तो वह लोग अलग हो गए। हरियाणा में किया गया बदलाव लोकसभा सीट को लेकर था।

विज्ञापन


भाजपा ने सभी 10 की 10 सीट जीतने के लक्ष्य के चलते यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अहीरवाल से सरकार को जितना प्रतिनिधित्व मिलता है उसके बदले उनका रिटर्न नहीं मिलता। लोग चाहते थे कि मैं सीएम का पद संभालूं। लोगों के काम के लिए प्रदेश की राजनीति सबसे अहम होती है। उनके छोटे छोटे काम प्रदेश से जुड़े होते हैं।

विज्ञापन


हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोगों के रोजाना के काम प्रदेश सरकार से अधिक जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने दस साल पहले इंसाफ मंच का गठन किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस इंसाफ मंच के जरिए राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते थे। इस बीच नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई तो उन्होंने ऑफर दिया कि भाजपा में आ जाओ। भाजपा ने मुझे तीसरी बार मैदान में उतारा है। इससे पहले दो बार कांग्रेस से सांसद रह चुका हैं।
विज्ञापन


अगर जीता तो छठी बार लोकसभा में जाउंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से यह अधिक सक्रिय नहीं था। लोगों की मांग पर अब इसे दोबारा से सक्रिय करेंगे। उन्होंने कहा फिलहाल तो मेरी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव की है। पूर्व सीएम मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि चलो जैसा भी था ठीक ही था, अब क्या कहना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें