फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सफल योजना से एक हजार विद्यार्थियों को दी जाएगी 75 फीसदी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
धोबीघाट हिसार के हारट्रोन एडवांस स्किल सेंटर में प्रदेश सरकार की योजना के तहत परीक्षा देेते विद
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को धोबीघाट क्षेत्र स्थित हारट्रोन एडवांस स्किल सेंटर में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। योजना के तहत 1,000 विद्यार्थियों को 75 फीसदी छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल में निपुण बनाकर सशक्त और समर्थ बनाना है। संस्थान के संचालक भारत भूषण त्रिखा और सुनील शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति का लाभ ऐसे विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।

चयनित विद्यार्थियों को हारट्रोन के आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, डेटा विश्लेषण और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे तकनीकी क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य और भविष्य की आवश्यकताएं

सफल योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत उन्हें स्वरोजगार के लिए भी तैयार किया जाएगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकें भविष्य की प्रमुख आवश्यकताएं हैं। यह योजना हरियाणा के युवाओं को नई तकनीकों से जोड़कर कुशल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें