फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान के पेपर में 38 विद्यार्थियों के बने यूएमसी, बास के स्कूल में परीक्षा बीच में छोड़ भागा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। जिले भर के 132 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड के विभिन्न दस्तों ने कुल 38 विद्यार्थियों का केस बनाया। वहीं, बास के करतार मेमोरियल स्कूल के परीक्षा केंद्र से दसवीं कक्षा का एक छात्र पेपर को बीच में ही छोड़कर भाग गया। करीब 2 बजे परीक्षा केंद्र में भिवानी बोर्ड की फ्लाइंग पहुंची तो एक युवक अपना पेपर, आंसर सीट, रोल नंबर और अपने आधार कार्ड को वहीं छोड़कर फरार हो गया। फ्लाइंग ने इसका केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। यह भी शक जताया का रहा है कि कही यह छात्र किसी दूसरे छात्र की जगह परीक्षा तो नहीं दे रहा था। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का आयोजन किया गया। बता दें कि जिले में 25 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदशनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले के 24 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

नकल मुक्त परीक्षा के लिए हसला ने प्रतिबद्धता दोहराई
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ( हसला ) ने नकल मुक्त परीक्षा के लिए शिक्षक समाज एवं समस्त प्रदेश के बुद्धिजीवियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि नकल मुक्त, भयमुक्त एवं दबाव मुक्त बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में सहयोग देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। हसला राज्य कार्यकारिणी ने मंगलवार को 10वीं कक्षा के हिंदी के प्रश्न पत्र के आउट होने की घटना की कड़ी निंदा की। संगठन ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हसला राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने सभी केंद्र अधीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों से भी आग्रह किया है कि वे ड्यूटी के दौरान अति सतर्कता बरतें, ताकि परीक्षा की पवित्रता किसी कीमत पर भंग न हो ।
नारनौंद में दसवीं की परीक्षा में बनाए तीन यूएमसी
नारनौंद। दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नारनौंद व बास क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा विभाग, शिक्षा बोर्ड व प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्तों की टीम निरीक्षण करने पहुुंचीं। दोपहर को साढ़े 12 बजे पेपर शुरू हुआ और शाम को साढ़े तीन बजे खत्म हुआ। पुलिस के इंतजामों के चलते दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं दिखा। भिवानी बोर्ड के उड़नदस्ते ने राखी शाहपुर के परीक्षा केंद्र में एक यूएमसी, खेड़ी जालब के परीक्षा केंद्र में एक यूएमसी व मिर्चपुर के परीक्षा केंद्र में एक यूएमसी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें