फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फुटबाल खेलते समय विवाद, गंडासी व रॉड से हमला, 2 युवकों पर केस दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कौथ खुर्द में फुटबाल खेलते समय हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर गंडासी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी मिर्चपुर के जांच अधिकारी खेताराम के अनुसार पीड़ित अंकित ने बताया कि 10 जनवरी की शाम वह सरकारी स्कूल में फुटबाल खेल रहा था। खेल के दौरान गिरने पर संदीप ने उसे थप्पड़ मारे और विकास ने गले से पकड़कर धक्का दिया। कुछ देर बाद संदीप गंडासी और रॉड लेकर वापस लौटा और विकास ने उसके सिर पर गंडासी से वार किया जबकि संदीप ने उसके पैर पर रॉड से हमला किया। शोर मचने पर अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया।
अंकित को नागरिक अस्पताल नारनौंद में प्राथमिक उपचार के बाद हिसार सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का सत्यापन और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संदीप व विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें