फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक सवार दो युवकों ने थाने के पास महिला से पर्स छीना

Mon, 25 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में पर्स और चेन छीनने वाले फिर से सक्रिय हो गए हैं। रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया। घटना अपराह्न 3 बजे सिटी थाने के पास की है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी नमिता बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और सिटी थाने के नजदीक नमिता के हाथ से पर्स छीन लिया। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों भाग गए। पर्स में 7000 रुपये और कुछ कागजात थे। महिला ने शोर मचाया, कुछ लोग मौके पर भी पहुंचे, लेकिन बाइक सवारों का कुछ पता नहीं चला। नमिता ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे बताया। परिवार के सदस्यों के साथ सिटी थाने में पहुंची और शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि महिला की तरफ से शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें