फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेने आई वृद्धा से सोने के गहने और 5 हजार रुपये ले गईं दो महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव गुराना की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला छन्नो देवी पेंशन लेने शहर में आई थीं। इस दौरान दो महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाकर सोने के गहने और पांच हजार रुपये ले लिए और फरार हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छन्नो देवी ने बताया कि उनका खाता बरवाला की एसबीआई की शाखा में है। उन्होंने खाते से 5 हजार रुपये निकलवाए और बाहर आ गईं। इस दौरान महिला जब मुख्य मार्ग पर कपड़ा मार्केट की तरफ जा रही थीं तभी दो महिलाएं आईं और उन्हें बातों में उलझा लिया। इसके बाद महिलाओं ने उन्हें जूस पिलाया, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं। होश आने पर पता चला कि महिलाएं उनकी सोने की बालियां, पर्स, सोने की दो ताबिज और 5 हजार रुपये ले गईं। हालांकि पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें