हिसार। कोहरे के मौसम में दिसंबर माह में दो ट्रेनें रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (वीरवार, शनिवार) रेलसेवा 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 दिसंबर, 1 जनवरी 2026, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 जनवरी, 5 फरवरी, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 फरवरी को (26 ट्रिप) रद्द रहेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्रवार व रविवार) रेलसेवा 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसंबर, 2 जनवरी 2026, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी, 1 फरवरी, 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27 फरवरी, 1 मार्च को (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी। संवाद