फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जम्मू-कश्मीर के दो व्यक्ति 76.90 किलो डोडा चूरापोस्त के साथ काबू

Thu, 24 Apr 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने हिसार-राजगढ़ हाईवे से ट्रक सवार दो व्यक्तियों को 76.90 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गांव तेवता निवासी केवल कुमार और टोका ढाकासनी निवासी आजाद को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी राजस्थान के नशीला पदार्थ जम्मू-कश्मीर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

टीम प्रभारी उपनिरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव मुकलान के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सिवानी की तरफ से एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक में दो लोग सवार थे। उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत की मौजूदगी में बंद बॉडी वाले ट्रक की तलाशी ली तो टायरों के नीचे वाली जगह में 6 कट्टों में 76.90 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें